निर्माण श्रमिक कल्याण योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य भवन और अन्य निर्माण कार्यों में लगे हुए मजदूरों (Construction Workers) को सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। Nirman Shramik Yojana एक सरकारी योजना है जिसे खास तौर पर उन मजदूरों के लिए शुरू किया गया है जो भवन निर्माण, सड़क, पुल, बाँध, या अन्य निर्माण कार्यों में मेहनत करते हैं। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य निर्माण श्रमिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बीमा, पेंशन, मातृत्व लाभ, दुर्घटना सहायता, और उनके बच्चों को छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य श्रमिकों को Organized करना और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना भी है।
इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक का एक कल्याण कोष Wellfare Fund भी बनाया जाता है, जिसमें बिल्डिंग और अन्य निर्माण कार्यों के अनुबंधों से एकत्रित 1% Tax जमा किया जाता है। इस फंड का उपयोग श्रमिकों की भलाई के लिए किया जाता है।
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना Overview
Subject | Description |
Name of the scheme | Nirman Shramik Kalyan Yojana |
Launching Year | 1994 |
Objective | Social security, health services, punishment, and financial assistance are to be provided to construction workers. |
Beneficiary | Workers |
Application Process | Online and Offline (Both Method Can Apply) |
Official Website | https://nirmanshramik.odisha.gov.in/ |
Nirman Shramik Yojana: पात्रता Eligibility Criteria
- लाभार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- मजदूर की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी ने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन तक किसी मान्यता प्राप्त निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में कार्य किया हो।
- श्रमिक को अपने राज्य के निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में Registration कराना जरुरी होता है।
Important Documents for Nirman Shramik Yojana
- छात्र का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विद्यालय या कॉलेज का प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की अंकसूची
- बैंक पासबुक (श्रमिक के नाम पर)
- निवास प्रमाण पत्र
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना Online Registration
- सबसे पहले उड़ीसा राज्य की BOCW या Labour Welfare Board की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर अब Login बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Account Register करें।
- फिर अब Sing in करें।
- अब अपना आधार नम्बर, मोबाइल नंबर सभी जानकारी भरें।
- Important Documents Upload करें।
- अब Form Submit करें और Registration Number सम्भाल कर रखें।
Nirman Shramik Odisha
ओडिशा राज्य सरकार ने निर्माण श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए Nirman Shramik Odisha के अंतर्गत कई सारी योजनाएं चलती रहती हैं। ये योजनाएं BOCW (Building and Other Construction Workers) Welfare Board Odisha के माध्यम से चलाई जाती हैं, जो निर्माण श्रमिक के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुविधाएं देने के लिए अच्छा साधन है। यह योजना निर्माण श्रमिक के बच्चों के लिए शुरू की गई है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। महिला निर्माण श्रमिक को गर्भावस्था के समय ₹10,000 तक की मातृत्व सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे गर्भावस्था में पोषण और चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कर सकें। इस योजना के तहत बच्चों को कक्षा 6वीं से लेकर Professional Course तक वार्षिक छात्रवृत्ति Annual Scholarship दी जाती है। जो नीचे Table में दर्शाया गया है।
Class | Annual Scholarship |
Class 6th to 8th | ₹ 2000 Per Year |
Class 9th to 10th | ₹4000 Per Year |
Class 11th to 12th | ₹6000 Per Year |
Diploma, ITI, and Professional Course | ₹20000 Per Year |
For all students pursuing B.TECH, MCA, MBA, M.TECH, B.PHARM, M.PHARM, HOTEL MANAGEMENT, and MEDICAL COURSES from government institutions. | ₹40000 Per Year |
निर्माण श्रमिक कौशल विकास
- इलेक्ट्रीशियन (Electrician)
- वेल्डर (Welder)
- मिस्त्री (Mechanic)
- मशीन ऑपरेटर (Machine Operator)
- ड्राइवर आदि (Driver)
Nirman Shramik Yojana Renewal
- Registered मजदूरो को हर साल (Renewal) करवाना जरूरी है।
- इसके बिना छात्रवृत्ति Scholarship या अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
- यह Process राज्य की Labour Website या नजदीकी CSC केंद्र पर की जा सकती है।
Also Read: Bandhkam Kamgar Yojana
Nirman Shramik Yojana का उद्देश्य
भारत में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा निर्माण श्रमिकों Construction Workers का होता है। ये श्रमिक देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन स्वयं असुरक्षा, आर्थिक तंगी और सामाजिक उपेक्षा का शिकार रहते हैं। निर्माण श्रमिकों के पास कोई निश्चित आय, बीमा, या पेंशन जैसी सुविधाएं नहीं होतीं। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, और पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाता है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें कौशलयुक्त Skilled बनाना भी है। इसके लिए निर्माण श्रमिक कौशल विकास योजना के तहत मिस्त्री, प्लंबर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि जैसे कार्यों में प्रशिक्षण Training दिया जाता है।
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना FAQs
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना एक सरकारी योजना है जिसे खास तौर पर उन मजदूरों के लिए शुरू किया गया है जो भवन निर्माण, सड़क, पुल, बाँध, या अन्य निर्माण कार्यों में मेहनत करते हैं।
हाँ, महिला मजदूर को मातृत्व लाभ, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी जाती हैं।
वे सभी मजदूर जो भारत के नागरिक हैं, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है और जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों में लगे असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, बीमा, आवास सहायता और कौशल विकास जैसी सुविधाएं प्रदान करना है।
Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship” एक छात्रवृत्ति योजना है जो अलग-अलग राज्यों द्वारा अपने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों (construction workers) के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।